देवरी विधानसभा क्षेत्र में नशीले पदार्थों की खुलेआम बिक्री को लेकर राज्यपाल सहित उच्च अधिकारियों को सौंपा गया ज्ञापन | New India Times

राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

देवरी विधानसभा क्षेत्र में नशीले पदार्थों की खुलेआम बिक्री को लेकर राज्यपाल सहित उच्च अधिकारियों को सौंपा गया ज्ञापन | New India Times

देवरी विधानसभा क्षेत्र में अवैध रूप से नशीले पदार्थों की खुलेआम बिक्री की जा रही है, जिससे वर्तमान में युवा पीढ़ी को नशे की बहुत अधिक लत लग चुकी है जिसके कारण युवाओं का भविष्य अंधकारमय हो गया है। नशे के कारण आए दिन सड़क दुर्घटनाएं, पारिवारिक कलह, महिला उत्पीड़न, चोरी की घटनाएं सहित भयंकर बीमारियां हो रही हैं। क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री, ब्राऊन सुगर (सफेद पाउडर), गांजा सहित अन्य नशीले पदार्थो की खुलेआम बिक्री को रोकने के लिए विभिन्न नशा विरोधी संगठनों/ सामाजिक/ राजनैतिक संगठनों सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा लगातार ज्ञापन/ प्रदर्शन /धरना सहित अन्य जागरुक अभियान के माध्यम से स्थानीय पुलिस प्रशासन को अवगत कराया गया है इसके बाद भी स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। देवरी क्षेत्र में अवैध नशे का बाजार बंद होने की बजाए लगातार फल-फूल रहा है।

देवरी विधानसभा क्षेत्र में नशीले पदार्थों की खुलेआम बिक्री को लेकर राज्यपाल सहित उच्च अधिकारियों को सौंपा गया ज्ञापन | New India Times

देवरी नगर सहित दोनों तहसीलों में ब्राऊन सुगर (सफेद पाउडर), गांजा, खुलेआम शराब का अवैध कारोबार चल रहा है साथ ही देवरी क्षेत्र की सीमा से लगे हुए वन क्षेत्र सहित विभिन्न स्थानों पर जुआ-सट्टा फड़ का संचालन किया जा रहा है जिससे शांतिप्रिय ग्रामों में आए दिन विवाद हो रहे हैं। नशीले पदार्थो/ अवैध शराब विक्री सहित संचालित जुआ सट्टा फड़ों पर तत्काल रोक लगाई जाए नहीं तो आगामी समय में समस्त नगरवासियों/ क्षेत्रवासियों द्वारा भूख हडताल व उग्र आंदोलन किए जाएंगे जिसकी संपूर्ण जबाबदारी शासन की होगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version