रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

पेटलावद तहसील के ग्राम पंचायत झकनावदा में स्वतंत्रता सेनानी टंट्या भील के गाता स्थापना का आयोजन किया गया जिसमें दोपहर 1:00 बजे बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर नगर में डीजे के साथ नाचते गाते गगनभेदी नारों के साथ जुलूस निकाला।
इस अवसर पर मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ गुजरात महाराष्ट्र के कई राज्यों व जिलों के कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।
उक्त आयोजन झकनावदा घाटी पर एक सभा में तब्दील हुआ जहां समाज के वरिष्ठ जनों द्वारा अपने अपने उद्बोधन देकर अपनी बात पहुंचाई।
इसके साथ ही समाज उत्थान के लिए युवाओं को जागरूक किया।
शाम 6:00 बजे टंट्या मामा भील की प्रतिमा की स्थापना पेटलावद राजगढ़ उमरकोट मार्ग पर स्थित चौराहे पर विधिवत रूप से की गई।
सभी ने बलिदान दिवस के अवसर पर स्वतंत्रता सेनानी टंट्या भील की जय जय कार कर माल्यार्पण कर आशीर्वाद लिया।
इस अवसर पर महेंद्र कन्नौज राष्ट्रीय प्रवक्ता, राकेश मुजाल्दे राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी, सीमा वास्केल सामाजिक कार्यकर्ता, नितेश अलावा, मुकेश रावत, अरविंद कनेश, डॉ कमल डामोर, विक्रम सोलंकी, अनिल कटारा,रोशन सिंह सिंगार, श्रवण मेडा, सहित बड़ी संख्या में जयस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।
सभी ने हर्षोल्लास के साथ टंट्या मामा की प्रतिमा के आगे डीजे की धुन पर खुब नृत्य किया एवं जयकारे लगाए।
