मुस्कुराइए आप लखनऊ के पारा कोतवाली क्षेत्र में है: अगर आपकी गाड़ी से कोई हादसा हो गया है तो चिंता ना करें गाड़ी छोड़िए और भाग जाइए... | New India Times

सद्दाम हुसैन, लखनऊ (यूपी), NIT:

मुस्कुराइए आप लखनऊ के पारा कोतवाली क्षेत्र में है: अगर आपकी गाड़ी से कोई हादसा हो गया है तो चिंता ना करें गाड़ी छोड़िए और भाग जाइए... | New India Times

आपको बता दें कि पारा कोतवाली के अंतर्गत आए दिन तेज रफ्तार गाड़ियों से हादसा होता है और हादसा करने वाला मौके से फरार हो जाता है। यह कोई आम बात नहीं है बीते दिनों एक हादसा हुआ था जिसमें बैटरी रिक्शा चालक को बुरी तरीके से रौंद दिया गया था जिसमें बैटरी रिक्शा चालक की मौत हो गई थी। वहीं सूत्रों की मानें तो गाड़ी तो हालांकि पुलिस के कब्जे में है लेकिन कार सवार आज भी पुलिस के हाथों से दूर है। इसी तरीके से बीती सुबह फिर एक रफ्तार के कहर का शिकार बना था। दिल्ली से लखनऊ आ रहे मोटरसाइकिल सवार को तिकुनिया चौराहे पर अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दी थी, टक्कर होने के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से वाहन लेकर फरार हो गया था हालांकि राहगीरों के सूचना देने पर पारा पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित को अस्पताल भिजवाया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version