अरशद आब्दी, झांसी ( यूपी ), NIT;
शिक्षा मित्रों ने दी इस्लाम धर्म कबूल करने की धमकी
शिक्षामित्रों के समायोजन को सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद झटका लगा है। इससे लाखों परिवारों के भविष्य पर संकट गहरा गया है। सूबे के शिक्षामित्रों ने शांतिपूर्ण ढंग से सरकार के समक्ष अपनी मांग रखी है। इसके लिए प्रदेश भर में आन्दोलन हो रहा है। शिक्षामित्रों की विषम परिस्थितियों में शिक्षक उनके साथ हैं। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ज़िलाध्यक्ष जितेन्द्र दीक्षित ने अपना समर्थन पत्र शिक्षामित्र संघ को सौंप उनको सहयोग के लिए आश्वस्त किया है। प्रवक्ता अब्दुल नोमान ने बताया कि संघ शिक्षामित्रोंके विधि सम्मत आन्दोलन में उनके साथ है। भावी रणनीति में सहयोग और परामर्श के लिए तत्पर है।
उधर हजारों शिक्षा मित्रों ने रोजीरोटी छिनने से नाराज होकर इस्लाम धर्म कबूल करने की धमकी दी है।
