पंकज शर्मा, ब्यूरों चीफ, धार (मप्र), NIT:

अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी जिला पंचायत धार द्वारा पेसा नियम 2022 को क्रियान्वित करने के संबंन्ध मे प्रशिक्षण जनपत पंचायत तिरला में मास्टर ट्रेनर्स एवं सचिव, रोजगर सहायक को दिया गया। इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष मौजूद रहे। इस दौरान पेसा कानून के बारे में जानकारी दी गई। बताया गया कि जल, जंगल, जमीन, श्रमिक, संस्कृति संरक्षण के अधिकारों के साथ ही अन्य कई अधिकार भी ग्राम सभाओं को दिए गए हैं। अब आप लोगों को गांव को सशक्त बनाना है। आप सब अपनी पंचायतों में पेसा एक्ट के बारे में बताएं। फैसला अब ग्राम सभाओं में होना है। इसलिए गांव के लोगों में इसके विभिन्न पहलू के बारे में आपको भी जागरूकता लाने हैं।
इस अवसर पर जनपद पंचायत के कर्माचारी व अधिकारीगण मौजूद रहे।
