पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

संकुल केन्द्र शासकीय कन्या हाईस्कूल तिरला से पुर्व खण्ड स्त्रोत समन्वयक महोदय जनपद शिक्षा केन्द्र तिरला के गंगाराम अचाले की सेवानिवृत्ती पर उनके सम्मान में बालक उत्कृष्ट छात्रावास तिरला में समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित करके किया गया। अतिथि के रूप में बीआरसी तिरला मुकेश कुमार सक्सेना, सीमा मिश्रा प्राचार्य शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय तिरला, श्रीराम चौहान प्राचार्य शासकीय हाईस्कूल सलकनपुर, गणपत पाटीदार, जामसिंह रावत, प्रेमसिह रावत, औकार पटेल, नारायण शास्त्री, योगेन्द्र पाण्डेय आदि मंचासीन थे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कल्पना नालकर प्राचार्य शासकीय कन्या हाईस्कूल तिरला ने की।
संकुल केन्द्र के समस्त शिक्षको ने अचाले सर को साफा बांध कर व पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया गया। अचाले सर की पत्नि जमनाबाई पुत्र अभय, मनीष एवं परिवार के अन्य सदस्य भी उक्त कार्यक्रम मे सम्मिलित हुए।
अचाले जी को शाल , श्रीफल और उपहार भेटकर सम्मानित किया गया।अतिथीगण व संकुल परिवार के शिक्षको द्वारा उनके बेहतर कार्य को याद करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की गई।
बिदाई समारोह के इस आयोजन मे संकुल केन्द्र के समस्त शिक्षक शिक्षिकाए उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन जीवन मकवाना अधीक्षक बालक उत्कृष्ट छात्रावास तिरला व आभार भारतसिह मण्डलोई जनशिक्षक कन्या हाईस्कूल तिरला द्वारा किया गया।
