फसल नष्ट कर रहे छुट्टा गोवंशीय पशुओं से परेशान किसानों ने पशुओं को ब्लाक परिसर में हांका | New India Times

अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

फसल नष्ट कर रहे छुट्टा गोवंशीय पशुओं से परेशान किसानों ने पशुओं को ब्लाक परिसर में हांका | New India Times

इटवा तहसील के खुनियांव विकास क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत मझौवा, खुनियांव, परसा तथा अन्य गांव के किसान छुट्टा गोवंशीय पशुओं से परेशान होकर बुधवार को इन्हें ब्लाक परिसर में हांक कर जमा कर दिया और इन्हें गौशाला में रखने की मांग की।
जानकारी के अनुसार खुनियांव विकास क्षेत्र के ग्राम पंचायत मझौवा, खुनियांव, परसा तथा अन्य आप-पास गांव के किसान छुट्टा गोवंशीय पशुओं से परेशान हो गए थे।
गेहूं के फसल को नष्ट कर रहे छुट्टा गोवंशीय पशुओं से परेशान किसान दिन-रात अपने खेतों की रखवाली करके जब थक गए तो बुधवार दोपहर लगभग तीन दर्जनों छुट्टा गोवंशीय पशुओं को अपने खेतों से खदेड कर विकास खंड परिसर में एकत्र कर दिया। किसानों ने कहा कि सरकार इनकी व्यवस्था करे, उन्हें गौशाला में रखा जाए जिससे हम किसानों की गेहूं का फसल बच सके।

फसल नष्ट कर रहे छुट्टा गोवंशीय पशुओं से परेशान किसानों ने पशुओं को ब्लाक परिसर में हांका | New India Times

पूर्व विधानसभा संयोजक भाजपा नेता अरुण कुमार त्रिपाठी ने बताया कि छुट्टा गोवंशीय पशुओं की समस्या तीन-चार दिनों से काफी गंभीर हो गई थी। किसानों के गेहूं के फसल को यह लोग चरकर नष्ट कर रहे थे। इसलिए इन्हें अब गौशाला में रखने का प्रबंध किया जा रहा है। ग्राम पंचायत मझौवा के किसान राजू सिंह का कहना है कि छुट्टा पशुओं की समस्या है, गेहूं का खेत चर रहे थे, सरकार इनकी व्यवस्था करे। राकेश त्रिपाठी का कहना है कि छुट्टा गाय फसल का नुकसान कर रहे हैं। रात दिन चर के फसल को नष्ट कर दिए हैं। सरकार इनकी व्यवस्था करे। अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि गायों की समस्या बहुत तगड़ा है, फसल बहुत नुकसान कर रही हैं। इसलिए इनको गौशाला में रखा जाए। इस सम्बंध में खंड विकास अधिकारी खुनियांव विजय कुमार मिश्रा ने बताया कि रात में कोई व्यक्ति बाहर से यहां छुट्टा गोवंशीय पशुओं को लाकर छोड दिया है। इन्हें हरैया गौशाला में शिफ्ट किया जा रहा है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version