मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जबलपुर संभाग के पुलिस आईजी उमेश जोगा ने जुन्नारदेव थाने पहुंचकर वार्षिक निरीक्षण के दौरान जानकारी देते हुए बताया कि सभी थानों का निरीक्षण किया गया है और पिछले 1 साल में किए गए कार्य को देख रहा हूं जिसके लिए सभी थानों का दौरा कर रहा हूं। शिकायतों का कैसे हुआ है निराकरण सभी जगह का थानों का निरीक्षण किया है और सभी जगह अच्छा कार्य चल रहा है और छिंदवाड़ा पुलिस उत्कृष्ट कार्य कर रही है। जनप्रतिनिधि, पत्रकार सहित सभी ने छिंदवाड़ा पुलिस विभाग की तारीफ किया है। निरीक्षण के दौरान जिला पुलिस अधीक्षक विधायक वर्मा, एसडीओपी के के अवस्थी, थाना प्रभारी बृजेश मिश्रा, उप निरीक्षक प्रेमचंद्र राठी, एसआई पुरुषोत्तम ठाकुर, मनीष बडोनिया, शरद मालवीय, प्रधान आरक्षक संदीप चौरसिया, आरक्षक राकेश चंद्र किशोर, आरक्षक संदीप बिहारिया सहित सैकड़ों की तादाद में पुलिसिया काफिला आगे पीछे चलता रहा साथ ही पुलिस परिसर का निरीक्षण भी किया।
