गुटखा की तस्करी करते हुए तीन आरोपी गिरफ्तार | New India Times

अब्दुल वाहिद काकर, ब्यूरो चीफ, धुले (महाराष्ट्र), NIT:

गुटखा की तस्करी करते हुए तीन आरोपी गिरफ्तार | New India Times

चालीसगांव रोड पुलिस ने ट्रैवेल्स से गुटखा की तस्करी को नाकाम कर दिया है। ट्रेवल्स से आधी रात करीब 1 से 1.30 बजे चालीसगांव चौराहे के पास कार्रवाई के दौरान 17 लाख लाख 11 हजार 428 रुपये का गुटखा, तंबाकू समेत एक लग्जरी बस जब्त किया। तस्करी के आरोप में संदिग्ध गोपाल राम सिंग यादव, वासिब कुतबुदीन अंसारी, दिलीप कमलेश बागेल को गिरफ्तार किया है।

चालीसगांव रोड थाना प्रभारी संदीप पाटिल को गोपनीय सूचना मिली कि प्रतिबंधित गुटखा को इंदौर से पुणे ट्रेवल्स (एमपी 30/टी 2312) में धुलिया के रास्ते रास्ते ले जाया जा रहा है. करीब 1 से 1.30 बजे संदिग्ध यात्री बस आने पर उसे रोका गया। चालक से माल के बारे में पूछा गया तो उसने गोलमोल जवाब दिया। जांच करने पर उसमें गुटखा और तंबाकू से भरे छह बोरे मिले। उसमें प्रतिबंधित तंबाकू गुटखा, आरएमबी, विमल, रजनीगंधा, राजश्री आदि गुटखा जब्त किया। इस मामले में ट्रेवल्स के ड्राइवर, क्लिनर और एक अन्य व्यक्ति को हिरासत में लिया गया।

इस ऑपरेशन को इंस्पेक्टर संदीप पाटिल, विनोद पवार, पंकज चव्हाण, भूरा पाटिल, पोहवा संदीप पाटिल, स्वप्निल सोनवाने, हेमंत पवार, चेतन ढोलेकर, इंद्रजीत वैराटे, चालक विशाल गायकवाड़, सोमनाथ चौरे की टीम ने अंजाम दिया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version