रोपवे प्रोजेक्ट से निश्चित रूप से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा एवं रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे: सुरेश कुमार खन्ना | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहाँपुर (यूपी), NIT:

रोपवे प्रोजेक्ट से निश्चित रूप से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा एवं रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे: सुरेश कुमार खन्ना | New India Times

मंत्री वित्त एवं संसदीय कार्य विभाग उ0प्र0 सुरेश कुमार खन्ना एवं प्रमुख सचिव आवास एवं शहरी नियोजन तथा राज्य कर विभाग उ0प्र0 शासन नितिन रमेश गोकर्ण ने जनपद में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रस्तावित रोपवे प्रोजेक्ट की समीक्षा की।

उन्होने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि तकनीकी रूप से सभी बिन्दुओं पर विचार कर प्रस्ताव प्रस्तुत करें जिससे शीघ्र ही अग्रिम कार्यवाही की जा सके।

उन्होने कहा कि रोपवे प्रोजेक्ट से निश्चित रूप से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा एवं रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।
इसके उपरान्त मंत्री जी एवं प्रमुख सचिव ने हनुमतधाम एवं सिटी पार्क में रोपवे के निर्माण के प्रस्तावित स्थलों का निरीक्षण किया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह सहित अपर नगर आयुक्त एस के सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन रामसेवक द्विवेदी सहित रोपवे प्रोजेक्ट से सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version