वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

बांकेगंज संसारपुर रोड पर कल शाम तीन बजे दो अज्ञात हमलावरों ने मदन मनोहर वर्मा उम्र 40 वर्ष को गोली मारकर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल एंबुलेंस से घायल को सीएससी बांकेगंज पहुंचाया। स्थिति नाजुक देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
थाना मैलानी अंतर्गत ग्राम बेलहिया के निकट बांकेगंज संसारपुर सड़क पर मदन मोहन मनोहर वर्मा 40 वर्ष निवासी देवकली थाना हैदराबाद, जो अपनी बाइक से बांकेगंज से संसारपुर जा रहे थे। ग्राम बेलहिया के सामने पीछे से आ रहे दो मोटरसाइकिल सवार अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल उन्हें सीएचसी बांकेगंज में लाकर भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। चौकी प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि हमलावर अपराध कर भागने में कामयाब रहे। जिनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। मदन मनोहर वर्मा ब्लाक बांकेगंज में एग्रीकल्चर विभाग में एटीओ पद पर कार्यरत हैं।
