परिषदीय विद्यालयों केविकास में ग्राम प्रधानों की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण: डॉ सतीश चंद्र द्विवेदी | New India Times

अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थ नगर (यूपी, NIT:

परिषदीय विद्यालयों केविकास में ग्राम प्रधानों की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण: डॉ सतीश चंद्र द्विवेदी | New India Times

सिद्धार्थ नगर परिषदीय विद्यालयों को सुंदर एवं सुसज्जित बनाने के लिए चलाए जा रहे कायाकल्प योजना की सफलता में ग्राम प्रधानों का योगदान बहुत सराहनीय है। विद्यालय प्रवन्ध समिति के लोग भी व्यवस्था संचालन में अच्छा योगदान देने का कार्य करें।
पूर्व बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ सतीश चंद्र दिवेदी ने बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित ब्लाक स्तरीय गोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला में दिया है।बतौर मुख्य अतिथि उन्होबे कहा कि प्रदेश सरकार ने कायाकल्प योजना के तहत परिषदीय स्कूलों को सुंदर एवं सुसज्जित बनाने का कार्य किया है।इसमें पढ़ने वाले बच्चों को निःशुल्क पुस्तक,बैग, जूता मोजा,ड्रेस,मध्यान्ह भोजन आदि की सुविधा प्रदान कर रही है। अच्छी पढ़ाई भी हो रही है।कायाकल्प योजना में ग्राम प्रधानों का बहुत ही सराहनीय योगदान है।विद्यालय प्रवन्ध समिति के अध्यक्ष गण विद्यालय के विकास की अच्छी रूप रेखा बनाएं। बच्चों को विद्यालय भेजने के लिए लोगों से संपर्क कर उन्हें प्रेरित जरूर करें।जिससे कोई भी बच्चा विद्यालय जाने से वंचित न रहे। एसएमसी की बैठक में अध्यक्ष गण शामिल होकर प्रधान और प्रधानाध्यापक तथा अध्यक्ष जरूर शामिल रहें। अभिभावकों के बैंक खाते में डीबी टी के माध्यम से 1200 रुपये ड्रेस,बैग और जूता मोजा, स्वेटर खरीदने के लिए भेज जा चुका है। अभिभावकों को उपरोक्त समान अपने बच्चे के लिए ख़रीदने हेतु प्रेरित करें।इस गोष्ठी में खुनियांव ब्लाक के सभी ग्राम प्रधान,परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापक एवं विद्यालय प्रवन्ध समुति के अध्यक्ष उपस्थि रहे।इसका अयोजन खण्ड शिक्षा अधिकारी ओम प्रकाश मिश्र ने किया था।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version