पेयजल समस्या से जनता परेशान, जिम्मेदार बेखबर, मीलों दूर से नदी से कर रहे पेयजल आपूर्ति, गर्मी में क्या होगा हाल | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

पेयजल समस्या से जनता परेशान, जिम्मेदार बेखबर, मीलों दूर से नदी से कर रहे पेयजल आपूर्ति, गर्मी में क्या होगा हाल | New India Times

जनपद मुख्यालय अंतर्गत ग्राम पंचायत पनारा बड़ी बस्ती में ग्रामीणों ने जानकारी देते हुए बताया है कि एक महीने से पानी की समस्या बनी हुई है। बड़ी बस्ती वार्ड नंबर 1 और 2 में पानी को लेकर बड़ी समस्या है, नदी से हम लोगों को रोजाना कावड़ से पानी निस्तार के लिए लाना पड़ रहा है एवं 2 किलोमीटर दूर से कुआं से पानी लाना पड़ रहा है। इसकी सूचना पंचायत में भी दे दी गई है कि 1 महीने से पानी नहीं आ रहा है तो पंचायत द्वारा आश्वासन दिया जा रहा है कि जल्दी पानी आ जाएगा क्योंकि बोर में मोटर गिर गई है और सुधारने के बाद पानी मिलेगा लेकिन पंचायत द्वारा रोजाना आश्वासन पर आश्वासन ही मिल रहा है पर ऐसी कड़ाके की ठंड में पानी नहीं मिल रहा है। आगामी गर्मी में क्या हाल होगा इससे अंदाजा लगाया जा सकता है परंतु जिम्मेदार नुमाइंदे द्वारा और किसी प्रकार का ध्यान तो नहीं दिया जा रहा। ग्राम वासियों ने मांग की है कि पानी की पूर्ति सुचारू रूप से किया जाए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version