पलिया-भीरा मार्ग पर पलटी जाइलो, सीएचसी में घायलों से मिले डीएम-एसपी, मेडिकल ट्रीटमेंट की ली जानकारी, दिए निर्देश | New India Times

वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

पलिया-भीरा मार्ग पर पलटी जाइलो, सीएचसी में घायलों से मिले डीएम-एसपी, मेडिकल ट्रीटमेंट की ली जानकारी, दिए निर्देश | New India Times

शाहजहांपुर से पलिया आ रही एक जाइलो कार मंगलवार सुबह पलिया-भीरा मार्ग पर पलट गई, इसकी सूचना मिलते ही डीएम महेंद्र बहादुर सिंह व एसपी संजीव सुमन फ़ौरन पलिया के लिए रवाना हुए।दोनों अफसर पलिया स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर दुर्घटना में घायलो व्यक्तियों से मुलाकात की। चिकित्सकों से घायलों को दिए मेडिकल ट्रीटमेंट की जानकारी ली, समुचित इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। वही मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय में भिजवाया।
दुर्घटना में घायल शिक्षक ने अन्य घायलो के सामने डीएम-एसपी को पूरी आपबीती सुनाई। डीएम ने सभी घायलों को अपने सामने न केवल दवा खिलवाई, बल्कि फल एवं चाय पिलवाई। डीएम-एसपी ने दुर्घटना में घायलो से मुलाकात कर उनका कुशल क्षेम जाना।
बताते चले कि शाहजहांपुर से पलिया आ रही एक जाइलो कार प्रातः पलिया-भीरा मार्ग पर पलट गई। जिसमें सवार लोगों को तत्काल बाहर निकाल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहाँ चिकित्सको द्वारा 05 व्यक्तियों को मृतक घोषित किया। अन्य 05 को प्राथमिक उपचार किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version