फराज अंसारी, बहराइच ( यूपी ), NIT;
सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद नाराज शिक्षा मित्र सडकों पर उतर कर प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शन कारी शिक्षा मित्रों ने आज बहराइच जिला में बहराइच-लखनऊ राजमार्ग जाम कर दिया, जिस कारण सैकड़ों गाडियां जाम फंस गई।
सहकारिता मंत्री मुकुट से मिल ज्ञापन देने तक जाम पर शिक्षा मित्र अडे रहे। इस बीच मौके पर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट और संघ के अध्यक्ष के बीच जाम हटाने को लेकर तीखी नोक झोंक भी हुई। मिली जानकारी के अनुसार महसी विधायक सुरेश्वर सिंह पहुच रहे है मौकेरपर पहुंच रहे हैं। जाम में फंसी एम्बुलेंस को पुलिस विभाग के अफसरों ने बंजारी बायपास से निकलवाया।
