जमशेद आलम, ब्यूरो चीफ, भोपाल (मप्र), NIT:

वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देशन एवं अति. पुलिस उपायुक्त श्री राजेश कुमार सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन एवं सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) सायबर /गोविन्दपुरा संभाग श्री अक्षय चौधरी के नेतृत्व में पुलिस निरीक्षक लोकेन्द्र सिंह ठाकुर थाना गोविन्दपुरा व सायबर क्राइम ब्रान्च जिला भोपाल की संयुक्त टीम द्वारा बसों में चोरी करने वाले चोरों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 15.11.22 को मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी गोविन्दपुरा व सायबर क्राईम भोपाल की टीम द्वारा पानी की टंकी के पास कस्तूरबा नगर घरों के पीछे भोपाल से आरोपी 1.सुधीर शर्मा उर्फ पंडित पिता राजाराज शर्मा उम्र 38 साल निवासी म.नं. 395 आच्राय देव नगर एशबाग हाल निवासी 122/37 शिवाजी नगर भोपाल, 2. आशीक पिता हसन अली उम्र 24 साल निवासी म.नं. 174 आरीफ नगर थाना गौतम भोपाल, 3.अमान फारुखी पिता स्व. साईद फारुखी उम्र 21 साल निवासी म.नं. 205 पीजीबीटी कालेज के पास गौतम नगर भोपाल को पकड़ा गया जिनसे 14 मोबाईल फोन कुल कीमती 03 लाख रुपये के जप्त किये गये है तथा थाना गोविन्दपुरा में अपराध क्र. 01/22 धारा 41 (1-4 ) जाफौ /379,403 भादवि का पँजीवद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
पुलिस कार्यवाही:- थाना गोविन्दपुरा भोपाल व सायबर क्राईम जिला भोपाल की टीम द्वारा मुखबिर की सूचना प्राप्त होने पर त्वरित कार्यवाही कर आरोपी 03 नफर को पानी की टंकी के पास कस्तूरबा नगर घरों के पीछे भोपाल से गिरफ्तार कर 14 मोबाईल फोन कुल कीमती 03 लाख रुपये जप्त का किया गया हैं।
पुलिस टीम:- उनि मुकेश स्थापक , सायबर क्राईम जिला भोपाल उनि विवेक आर्य प्र. आर. 2512 नईम खान आर. 3882 शुभम चौरसिया आर. 2355 रामकृष्ण आर. 2483 शुभम राठौर का योगदान रहा है।
गिरफ्तार आरोपी का विवरण
क्र., नाम पता, आपराधिक रिकार्ड
1 .सुधीर शर्मा उर्फ पंडित पिता राजाराज शर्मा उम्र 38 साल निवासी म.नं. 395 आचार्य देव नगर एशबाग हाल निवासी 122/37 शिवाजी नगर भोपाल। पूर्व में कई चोरी के अपराध दर्ज है.
2. आशीक पिता हसन अली उम्र 24 साल निवासी म.नं. 174 आरीफ नगर थाना गौतम भोपाल निल.
3. अमान फारुखी पिता स्व. साईद फारुखी उम्र 21 साल निवासी म.नं. 205 पीजीबीटी कालेज के पास गौतम नगर भोपाल।
