नगर निगम की खाली पड़ी भूमि पर दुकानें, मैरिज लॉन, पार्किंग आदि बनवाई जाए: नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

नगर निगम की खाली पड़ी भूमि पर दुकानें, मैरिज लॉन, पार्किंग आदि बनवाई जाए: नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा | New India Times

नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने शुक्रवार को नगर क्षेत्र चिनौर, श्यामतगंज गौटिया एवं अन्य क्षेत्रों में भ्रमण कर नगर निगम की खाली पड़ी भूमि का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय नगर आयुक्त संबंधित अधिकारी कर्मचारी को निर्देशित किया गया कि नगर निगम की खाली पड़ी भूमि पर कचरे के निस्तारण हेतु नवीन एमआरएफ सेंटर, नगर निगम की आय बढ़ाने के उद्देश्य से खाली पड़ी भूमि पर किराये हेतु दुकानें, मैरिज लॉन, पार्किंग आदि बनवाने के सम्बंध में विशेष निर्देश दिए गए। साथ ही साथ यह सुनिश्चित किये जाने हेतु निर्देशित किया गया कि नगर निगम की किसी भी संपत्ति पर कोई भी व्यक्ति अवैध अतिक्रमण न करने पाए और यदि नगर निगम की संपत्ति पर अवैध अतिक्रमण पाया जाए तो उसे तत्काल लाल निशान लगाकर हटाने की कार्यवाही की जाए। निरीक्षण के समय अपर नगर आयुक्त एस.के. सिंह, मुख्य अभियंता निर्माण एस.के. अम्बेडकर व संपत्ति विभाग के नायब तहसीलदार व काननूगो उपस्थित रहे।

By nit

Exit mobile version