2018 में बुरहानपुर में हुए शिक्षक भर्ती घोटाले में कोतवाली पुलिस ने 26 वें आरोपी शिक्षक को किया गिरफ्तार | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

2018 में बुरहानपुर में हुए शिक्षक भर्ती घोटाले में कोतवाली पुलिस ने 26 वें आरोपी शिक्षक को किया गिरफ्तार | New India Times

बुरहानपुर के पुलिस अधीक्षक श्री राहुल कुमार लोढ़ा के निर्देशन में थाना कोतवाली के चार वर्ष पुराने बहुचर्चित शिक्षक भर्ती घोटाले में पुलिस द्वारा आरोपियों की गिरफ़्तारी लगातार जारी है। पुलिस ने फ़र्जी दस्तावेजों के आधार पर नौकरी पाने वाले वर्ष 2018 के प्रकरण में आरोपी राजेश पिता बाडूरंग भोलानकर, उम्र 41 साल, निवासी इंदिरा कॉलोनी को गिरफ्तार किया है। शिक्षक भर्ती घोटाले में अब तक 26 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। फ़र्जी दस्तावेजों के आधार पर शिक्षक की नौकरी लेने वाले आरोपियों के विरुद्ध थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 290/2018 धारा 420, 467, 468, 471, 201, 204, 120(बी), 409 भा.द.वि. व 13(1) करप्शन प्रिवेंशन एक्ट के तहत पंजीबद्ध हुआ था जिसमें लगातार कोतवाली पुलिस की विवेचना जारी है। शिक्षा विभाग से प्राप्त जानकारी व दस्तावेजों की जाँच की जाकर आगे भी गिरफ्तारियां जारी रहेगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version