राज न्यूज़ 24 एवं पब्लिक वॉइस के संयुक्त तत्वावधान में आज आयोजित होगा विशाल भजन संध्या | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

राज न्यूज़ 24 एवं पब्लिक वॉइस के संयुक्त तत्वावधान में आज आयोजित होगा विशाल भजन संध्या | New India Times

थांदला नगर में प्रथम प्रयास एक ही मंच पर पहली बार देश की ख्याति प्राप्त गायिका श्रीमती मेघा चौहान, हरिदासी हिना डांगी,गायक तुषार ठाकुर, जितेंद्र चौहान एक साथ अपनी मधुर आवाज़ से नगर में धार्मिक भजनों की प्रस्तुति देंगे।

राज न्यूज़ 24 एवं पब्लिक वॉइस के तत्वाधान में स्थानीय श्री अम्बे माता मंदिर मठ वाला कुवा पर रात्रि 08 बजे से भव्य संगीत निशा का आयोजन होने जा रहा है।

कार्यक़म के पूर्व नगर के वरिष्ठ सेवा निवृत शिक्षक, वरिष्ठ पत्रकार, रोटरी, लायंस क्लब के पदाधिकारी, समाजसेवी, कथा वाचक पंडित जी, नव निर्वचित परिषद के अध्यक्ष, पार्षद का सम्मान किया जावेगा।

कार्यक़म के आयोजक सुधीर शर्मा एवम मनोज उपाध्याय ने बताया कि ये प्रथम प्रयास है नगर में ऐसे आयोजन की कमी महसूस की जा रही थी पूर्व में पंडित शिवकुमार पाठक की भजन संध्या हुई थी जो कि सफल रही थी पुनः एक बार फिर से प्रयास किया जा रहा है आप ने नगर की धर्म प्रेमी जनता माताओ, बहिनों से निवेदन किया कि सभी उपस्थित हो कर भजनों का श्रवण करे।

भजनों को एक तार में पिरोने का कार्य पूजा साउंड सिस्टम एवम जय श्री म्युजिकल ग्रुप जावरा के सानिध्य में होगा !

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version