धार जिला में विरोध प्रदर्शन कर टीएमसी मंत्री अखिल गिरी का भाजपाइयों ने फूंका पुतला | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

धार जिला में विरोध प्रदर्शन कर टीएमसी मंत्री अखिल गिरी का भाजपाइयों ने फूंका पुतला | New India Times

पश्चिम बंगाल में टीएमसी सरकार के मंत्री अखिल गिरी द्वारा हाल ही में तेलंगाना की सभा में देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ज़ी पर अभद्र टिप्पणी को लेकर भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव यादव के मार्गदर्शन में भाजपा धार नगर द्वारा विरोध प्रदर्शन कर स्थानीय मोहन टॉकीज चौराहा पर पुतला फूंका गया। भाजपा मंडल अध्यक्ष विपिन राठौर ने कहा कि देश के महामहिम द्रोपदी मुर्मू पर उनकी वेशभूषा और रंग रूप को लेकर उनका मजाक उड़ाया और जनजातीय समाज को अपमानित करने का काम किया है इस प्रकार की अभद्र टिप्पणी का भारतीय जनता पार्टी कड़ी निंदा करते हूए भारत सरकार से कठोर कार्यवाही की मांग करती है। विरोध प्रदर्शन में भाजपा नेता मनोज ठाकुर विवेक गौड़ विधायक प्रतिनिधि शिव पटेल अजजा मोर्चा अध्यक्ष विजय बारिया अजजा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष दीपक डामोर लक्ष्मण पटेल रवि कटारे अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष पूनमचंद फकीरा महामंत्री पुरुषोत्तम चौहान राजेश डाबी पार्षद मनीष प्रधान हुकुम लश्करी राकेश दुर्गेश्वर,लाखन सिंह नवासा, बालकृष्ण चावड़ा ,युवा मोर्चा जिला महामंत्री अंकित भावसार लक्की अरोरा अनिल गेहलोत छगन परमार कैलाश पिपलोदीया रॉकी आहूजा भय्यूराम सन्नी होड़ा हेमेंद्र बोरदीया, संजय मकवाना चंचल पलोदीया गौरव जाट युवा मोर्चा अध्यक्ष करण पटेल पर्वतसिंह सूर्यवंशी जसप्रीतसिंह डंग चेतन बोराडे लक्ष्मी नारायण नायक नंदन चौहान नवदीप सिंह चौहान अमित शर्मा साबीर खान धर्मेंद्र चौहान रवि वर्मा चेतन शर्मा चेतन राठौड़ विजय सिंह चौहान आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने दी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article