मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

भाजपा नेता आशीष ठाकुर कल आदिवासी समाज के बीच पहुंचे जहां उनके द्वारा आदिवासी समाज के गौरव भगवान बिरसा मुंडा की जन्म जयंती सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है जिसके तहत जुन्नारदेव जनपद मुख्यालय अंतर्गत ग्राम पंचायत खैर मंडल में आदिवासी समुदाय के बीच पहुंचकर भगवान बिरसा मुंडा की पूजन अर्चन कर माल्यार्पण किया गया तत्पश्चात भाजपा नेता द्वारा नया अंदाज में नजर आए जहां ग्रामीण जनों के साथ मिलकर उनके द्वारा बोरी बांध निर्माण किया गया। यह अनोखा अंदाज देखकर ग्रामीण जनों ने खूब प्रशंसा की जिसमें भाजपा नेता आशीष ठाकुर युवा नेता सूरज चौधरी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता स्थानीय ग्रामीण जन बड़ी संख्या में सेवा सप्ताह के रूप में कार्य किया।
