अखिल भारतीय यादव महासभा द्वारा उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा मुखिया अखिलेश यादव का किया गया स्वागत | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

अखिल भारतीय यादव महासभा द्वारा उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा मुखिया अखिलेश यादव का किया गया स्वागत | New India Times

पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव के धौलपुर आगमन पर यादव समाज एवं अखिल भारतीय यादव महासभा जिला धौलपुर के तत्वधान में कई जगह स्वागत समारोह किया गया। पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश अखिलेश यादव के धौलपुर में प्रवेश करते ही रोडवेज बस स्टैंड पर यादव समाज के द्वारा साफा और माला पहनाई गई इसके बाद अखिल भारतीय यादव महासभा राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा नीतू यादव एवं राजेंद्र सिंह यादव जिलाध्यक्ष धौलपुर एवं अन्य लोगों के साथ राज निवास पैलेस धौलपुर में अखिलेश यादव का पुष्पगुच्छ एवं अखिल भारतीय यादव महासभा की प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया गया एवं अखिलेश यादव से धौलपुर की समाज के बारे में चर्चा की गई। अखिलेश यादव के द्वारा धौलपुर की लोगों की स्वागत सत्कार से प्रसन्न होकर धन्यवाद दिया और कहा कि धौलपुर की जनता एवं धौलपुर से मुझे बहुत लगाव है। मेरी प्रारंभिक शिक्षा राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल धौलपुर में हुई है जिससे मेरा बचपन एवं शिक्षा धौलपुर में होने के कारण मुझे धौलपुर से और धौलपुर वासियों से बहुत ही स्नेह है। धौलपुर के लोगों को धन्यवाद देते हुए अखिलेश यादव के द्वारा संवाद और संबंध बनाए रखने के लिए कहा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version