अब्दुल वाहिद काकर, ब्यूरो चीफ, धुले/जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

चालीसगांव रोड पुलिस ने महज 24 घंटे में चोरी का पर्दाफाश करने हुए चोर समेत 66 हजार रुपये की सामग्री नकदी समेत जब्त किया है। इस कार्रवाई की पुलिस सहायक अधीक्षक एस ऋषिकेश रेड्डी ने सराहना की है.
शनिवार को चालीसगांव रोड पुलिस स्टेशन में मीडिया से बात करते हुए डीएसपी ने कहा कि शहर के चालीसगांव रोड थाना अंतर्गत अग्रवाल नगर क्षेत्र में कल तड़के करीब साढ़े तीन बजे एक चोर ने एक घर में सेंध लगा कर घर से नगदी समेत 60 हजार से अधिक सामान चोरी कर लिया था। इस संबंध में चालीसगांव रोड थाने में भी शिकायत दर्ज कराई गई थी, पुलिस ने तुरंत इस शिकायत पर संज्ञान लिया और 24 घंटे के भीतर चोर को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार किया है।
चालीसगांव रोड थाना प्रभारी अधिकारी संदीप पाटिल ने जब इस चोरी के संबंध में जांच की तो पुलिस को पता चला कि संदिग्ध व्यक्ति चालीसगांव रोड इलाके में घूम रहा है. उसके हाथ में एक मिक्सर दिखाई दिया। हिरासत में लेकर जांच पड़ताल की गयी तो उसने अग्रवाल नगर में चोरी का अपराध कबूल किया है। अनुमंडल पुलिस अधिकारी ऋषिकेश रेड्डी ने इस संदर्भ में पत्रकारों से बात करते हुए यह जानकारी दी है.
इस चोरी का खुलासा पुलिस अधीक्षक संजय बारकुंड, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत बच्छाव, सीएसपी रेड्डी के निर्देशन में थाना प्रभारी अधिकारी संदीप पाटिल के नेतृत्व में पीएसआई नासिर पठान, विनोद पवार, काले, दीपक पाटिल, पंकज चौहान, संदीप पाटिल, शरद जाधव आदि ने पर्दाफाश किया है।
