अभिभाषक संघ ने किया राष्ट्रीय लोक अदालत का बहिष्कार | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान)}, NIT:

अभिभाषक संघ ने किया राष्ट्रीय लोक अदालत का बहिष्कार | New India Times

अभिभाषक संघ धौलपुर द्वारा डिफेंस कासिंल की नियुक्ति को लेकर चल रही हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रही। अभिभाषक संघ ने बैठक अध्यक्ष देवेन्द्र कुमार कुलश्रेष्ठ की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। जिसमें सर्व सम्मति से डिफेंस कासिंल की नियुक्ति का बहिष्कार करते हुये डिफेंस कासिंल के साक्षात्कार का बाहिष्कार करने का निर्णय लिया गया, साथ ही राष्ट्रीय लोक अदालत का धौलपुर अभिभाषक बाहिष्कार करेगी। धौलपुर अभिभाषक संघ के महासचिव सुबोध शर्मा ने बातया कि धौलपुर अभिभाषक संघ की हाऊस की बैठक में सर्वसम्मति से राष्ट्रीय लोक अदालत के बाहिष्कार का निर्णय पारित किया गया है। जिसके अनुसार धौलपुर अभिभाषक संघ 12 नम्बर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अपनी भागीदारी नही निभाएगा और लोक अदालत का बाहिष्कार करेगा। तथा डिफेंस कासिंल के साक्षात्कार में धौलपुर अभिभाषक संघ का कोई भी सदस्य भागीदारी नही निभाएगा, और जो भी सदस्य साक्षात्कार ने भाग लेगा उसकी अभिभाषक संघ की सदस्यता निरस्त कर दी जायेगी। बैठक में मदन मोहन शर्मा महेन्द्र गुर्जर धर्मेन्द्र गुर्जर नरेश शर्मा वउपाध्यक्ष अशोक अग्रवाल पुस्तकालाध्यक्ष वीरेन्द्र त्यागी सहसचिव अरविंद गुर्जर प्रशांत हुण्डावाल पप्पू गुर्जर लाखन सिंह गुर्जर आरिफ हमीद खांन रंजीत दिवाकर अमित कमठान विश्वनाथ बुद्धराजा रविन्द्र मोदी ओमवीर गुर्जर विधाराम विधूडी इरशाद अहमद मुख्य रूप से उपस्थित थे

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article