साबिर खान, मीरा-भाईंदर/मुंबई (महाराष्ट्र), NIT:

मिरा भाईंदर में जल्द ही मुस्लिम समाज के लिए पूर्व राष्ट्रपती भारतरत्न एपीजे अब्दुल कलाम के नाम पर मल्टिपर्पज मुस्लिम भवन बनाने का आश्वासन दिया है। पूर्व राज्यमंत्री मिरा भाईंदर महानगरपालिका के विरोधी पक्षनेता वरिष्ठ नगरसेवक एनसीपी नेता डॉ आसिफ शेख के नेतृत्व में मिरा भाईंदर के मुस्लिम समाज के एक प्रतिनिधी मंडल ने शिवसेना विधायक प्रताप सरनाईक से मुलाकत करते हुए उन्हें लिखित रूप में निवेदन देकर माँग की है कि अन्य समाज की तरह मुस्लिम समाज के लिए भी मल्टिपर्पज भवन का निर्माण कंन्सट्रक्शन टीडीआर के माध्यम से किया जाय। इस अवसर पर उपस्थित मनपा आयुक्त दिलीप ढोले को मुस्लिम समाज का निवेदन विधायक प्रताप सरनाईक ने देकर कहा कि तात्काल इस पर आगे की कार्यवाही की जाय। मुस्लिम समाज द्वारा दिये गये लिखित निवेदन मे कहा गया है कि मिरा भाईंदर के सर्वांगीण विकास में मुस्लिम समुदाय का भी योगदान है।मिरा भाईंदर में मुस्लिम समाज के लगभग देढ लाख से अधिक मतदाता है। जिस तरह कंन्सक्ट्रक्शन टीडीआर के तहत अन्य समाज के भवन बनाये जा रहे है उसी तरह मुस्लिम समाज के लिए भी आधुनिक सुविधासहित मल्टिपर्पज मुस्लिम भवन बनाकर मुस्लिम समाज को भी न्याय देने की माँग डॅा आसिफ शेख ने की है। विधायक सरनाईक ने कहा कि अन्य समाज की तरह ही मुस्लिम समाज का भी विशाल भवन भारतरत्न डॅा एपीजे अब्दुल कलाम के नाम पर बनाया जायेगा और इस काम मे फंड की कमी नहीं होने देंगे।
