राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

जनपद पंचायत देवरी के अन्तर्गत ग्राम पंचायत बिजौरा में विधायक विकास निधि मद से विकास कार्यों के निर्माण कार्यो का भूमिपूजन क्षेत्रीय विधायक हर्ष यादव द्वारा किया गया। ग्रामीणों की लम्बे समय से मांग की जा रही थी जिसको देखते हुए, ग्राम बिजौरा में अनुसूचित जाति वार्ड सोसायटी के पास चबूतरा पर छत निर्माण कार्य 1 लाख रुपए चबूतरा पर छत निर्माण कार्य 1 लाख रुपए, स्वागत गेट निर्माण बिजौरा प्रवेश मार्ग पर लागत 2 लाख रुपए, स्वागत गेट निर्माण कार्य छिन्दली ग्राम प्रवेश मार्ग पर 2 लाख रुपए के निर्माण कार्यो की स्वीकृति उपरान्त भूमिपूजन किया गया। भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान स्थान प्रसिद्ध मंदिर पहुॅचकर दर्शन एवं पूजन किया। निर्माण कार्यो में गुणवत्ता का विशेष रुप से ध्यान दिया जाए जिसको लेकर संबंधित उपयंत्री एवं सचिव को निर्देशित किया गया। कार्यक्रम के आयोजक ग्राम पंचायत बिजौरा सरपंच नीलेश चौबे, पूर्व जनपद अध्यक्ष एवं जनपद सदस्य सुश्री आॅचल आठया, विधायक प्रतिनिधि आशीष बाबा राजौरिया, महेश दुबे, राव रत्नाकर, सुनैना विश्वकर्मा, पूर्व जनपद सदस्य तुलसीराम अहिरवार, सहित अन्य ग्रामीणजन उपस्थित हुए।
