मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

मदरसा मोहम्मदिया में आज स्वच्छता अभियान के तहत विद्यार्थियों को टॉफी बांटकर उसकी पन्नी डस्टबिन में डालने का प्रशिक्षण दिया गया। इसके साथ ही प्रतिदिन बच्चों को यहां वहां कचरा नहीं फेकने के लिए प्रेरित किया गया।मदरसा मोहम्मदिया जुन्नारदेव में विद्यार्थियों को स्वच्छता का संदेश देते हुए स्वच्छ भारत अभियान में सहयोग प्रदान करने हेतु समझाइश दी गई ।साथ ही समस्त विद्यार्थियों द्वारा परिसर में स्वच्छता अभियान के तहत कचरा एकत्रित कर डस्टबिन में डाला गया। कार्यक्रम में स्वच्छता अभियान की श्रीमती राखी यादव ने अपने उद्बोधन में कचरा मुक्त अपना शहर बनाने के लिए आह्वान किया गया।
इस अवसर पर नगर पालिका परिषद वार्ड नंबर 7 की पार्षद श्रीमती गीता वाईकर, नगर पालिका सफाई अधिकारी सुशील लदरे समस्त स्कूल स्टाफ एवं स्वच्छता अभियान की टीम के राजेश यादव, श्रीमती राखी यादव, आरिफ खान श्रीमती रानी शर्मा, मदरसा शिक्षक यासीन अंसारी, रमीज राजा, मौलाना हमजा, हाफिज इमरान शिक्षिका आयशा, सिद्धिकुन, यासमीन शिरीन, मदरसा संचालक मोहम्मद ताहिर उपस्थित थे।
