बुरहानपुर में कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के आगमन की तैयारियों को लेकर 5 नवंबर को कई वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में होगी अहम बैठक | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

बुरहानपुर में कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के आगमन की तैयारियों को लेकर 5 नवंबर को कई वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में होगी अहम बैठक | New India Times

जिला कांग्रेस कमेटी बुरहानपुर के अध्यक्ष श्री अजय सिंह रघुवंशी एवं जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष श्री किशोर महाजन ने संयुक्त रूप से बताया कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद श्री राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के बुरहानपुर आगमन की तैयारी को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन 5 नवंबर 2022 शनिवार को शाम 7:00 बजे से कलचुरी समाज भवन, भारतीय स्कूल के पीछे, नेहरू स्टेडियम ग्राउंड के बाजू में किया गया है, जिसमें प्रदेश प्रभारी श्री जेपी अग्रवाल सहित अनेक नेतागण इसमें शिरकत करेंगे। श्री रघुवंशी और श्री महाजन ने बताया कि राहुल गांधी के म.प्र.के बुरहानपुर ज़िले में प्रवेश के साथ उनके गरिमामय स्वागत की तैयारी और रणनीति के लिये म.प्र. कांग्रेस कमेटी के मध्य प्रदेश प्रभारी श्री जे.पी. अग्रवाल, श्री कुलदीप इंदौरा (प्रभारी,सह-प्रभारी), श्री संजय कपूर (सह प्रभारी), श्री सी.पी. मित्तल (सह-प्रभारी), श्री सुधांशु त्रिपाठी (सह प्रभारी), श्री अरुण यादव (पूर्व केंद्रीय मंत्री), श्री कैलाश कुंडल (जिला प्रभारी), श्री यशवंत सिलावट (सह प्रभारी जिला), श्रीमती विभा पटेल (प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष) सहित अनेक नेतागण बुरहानपुर में रहकर तैयारियों का जायजा लेंगे और मार्गदर्शन देंगे।
अध्यक्ष द्वय ने समस्त काँग्रेस जनों, जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों, पार्षद गण, समस्त मोर्चा संगठनों के अध्यक्ष आदि से बैठक में उपस्थित होने और बैठक को सफल बनाने का आग्रह किया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version