तिरला में विकासखंड स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

तिरला में विकासखंड स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन | New India Times

मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर खेल और कल्याण विभाग द्वारा दिनाक 3 नवंबर को शासकीय उत्कृष्ट स्कूल तिरला के खेल मैदान पर विकासखंड स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शासकीय उत्कृष्ट स्कूल तिरला के प्रार्चाय श्रीमती सीमा मिश्रा, ग्राम पंचायत तिरला सरपंच श्रीमती आरती पटेल, तिरला खेल प्रकोष्ट के मंडल अध्यक्ष वीरेन्द्र शेखावत एवं थाना तिरला के प्रधान आरक्षक महेन्द्र गहलोत उपस्थित रहे।
बालक मेंं विजेता शासकीय माॅडल स्कूल तिरला एवं उपविजेता शासकीय उत्कृष्ट उमावि तिरला व बालिका में विजेता शासकी उमावि तिरला एवं उपविजेता शासकीय माॅडल स्कूल तिरला रहे।
कार्यक्रम का संचालन दशरथ सिंह सोलंकी उच्च माध्यमिक शिक्षक ने किया एवं आभार युवा समन्वयक खेल एवं युवा कल्याण विभाग से श्री खूमां सिंह मंडलोई ने माना।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article