माली धर्म रक्षक भारत कोर कमेटी की एडवोकेट ललिता संजीव महरवाल बनीं प्रदेश अध्यक्ष  | New India Times

भैरु सिंह राजपुरोहित, जयपुर, NIT; ​माली धर्म रक्षक भारत कोर कमेटी की एडवोकेट ललिता संजीव महरवाल बनीं प्रदेश अध्यक्ष  | New India Timesसमाज और समाजिक सोच के साथ गठित “माली धर्म रक्षक संगठन” इंदौर द्वारा समाजिक कार्यो में सक्रियता और निष्ठा को देखते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता श्रीमती ललिता संजीव महरवाल को प्रदेश अध्यक्ष पद मनोनीत किया गया है।

गौरतलब है की एडवोकेट ललिता संजीव महरवाल लगातार समाज हितार्थ कार्यो में अग्रणी भूमिका में रहकर सक्रीय रहती हैं, आप प्रदेश महिला कांग्रेस टीम में महत्वपूर्ण पद के साथ जय महात्मा फुले बिर्गेड जैसे वरिष्ठ समाजिक संगठन की प्रदेश अध्यक्ष , लोकतंत्र सुरक्षा मंच की जिला अध्यक्ष सहित कई समाजिक संगठनों के माध्यम से आप लगातार सेवा कार्यो में सक्रिय हैं।

माली धर्म रक्षक कोर कमेटी में प्रदेश अध्यक्ष पद पर मनोनीत होने पर मरू प्रदेश निर्माण मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता भैरु सिंह राजपुरोहित, प्रदेशाध्यक्ष जन सेवक राजस्थान के शँकर लाल सैनी, महेंद्र गहलोत, भोला राम ओड, धर्मचद सोलंकी, कैलाश सैनी सहित सैकड़ों बंधुओं ने एडवोकेट ललिता संजीव महरवाल को बधाई दी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version