जिला वक्फ बोर्ड कमेटी अध्यक्ष मुन्ना उर्फ फैयाज खान ने राजस्थान वक्फ बोर्ड चेयरमैन खानू खान से मुलाकात कर कई मुद्दों पर की चर्चा | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

जिला वक्फ बोर्ड कमेटी अध्यक्ष मुन्ना उर्फ फैयाज खान ने राजस्थान वक्फ बोर्ड चेयरमैन खानू खान से मुलाकात कर कई मुद्दों पर की चर्चा | New India Times

जिला वक्फ बोर्ड कमेटी अध्यक्ष मुन्ना उर्फ फैयाज खान ने वक्फ बोर्ड चेयरमैन खानू खान से मुलाक़ात कर धौलपुर वक्फ संपत्तियों की देख रेख एवं मरम्मत तथा रुके हुए निर्माण कार्यों को पुनः शुरू कराने तथा वक्फ संपत्तियों के किराए में बढ़ोतरी करने बाबत एवं जिन जिन संपत्तियों पर अवैध रूप से अतिक्रमण कर रखा है उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर अतिक्रमण मुक्त कराने के संबंध में राजस्थान वक्फ बोर्ड चेयरमैन खानू खान जी से विस्तार से विचार विमर्श किया और उनसे कार्रवाई हेतु मार्गदर्शन प्राप्त किया जिससे वक्फ संपत्तियों की राशियों में इजाफा हो सके तथा निर्माण कार्य तथा उचित देख रेख हो सके। इस सिलसिले में धौलपुर जिले की वक्फ बोर्ड कमेटी सदस्यों सहित वक्फ बोर्ड चेयरमैन साहब से मुलाकात कर जानकारी मांगी। इस मौके पर राजस्थान वक्फ बोर्ड कार्यालय में चेयरमैन के साथ कमेटी के कार्यकर्ता अध्यक्ष मुन्ना उर्फ फैयाज खान, बबलू खान, हबीब खान, सदीक खान एवं जिला सचिव अनीश खान मौजूद रहे। वक्फ बोर्ड चेयरमैन खानू खान ने आश्वासन दिया है कि आप वक्फ से संबंधित कार्य बखूबी करें और मेरी जिस लायक मदद होगी मैं करूंगा तथा तकिया होली डाडा पटपरा का रुका हुआ कार्य भी शीघ्र ही शुरू करवा दिया जाएगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version