सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस उपायुक्त रियाज इकबाल ने होटल संचालकों के साथ बैठक कर दिये महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस उपायुक्त रियाज इकबाल ने होटल संचालकों के साथ बैठक कर दिये महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश | New India Times

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस उपायुक्त जोन-3 रियाज इकबाल द्वारा रेल्वे स्टेशन/बस स्टैण्ड से लगी होटल/लॉज संचालकों की बैठक आयोजित की गई जिस में थाना हनुमानगंज, मंगलवारा के 96 होटल संचालक उपस्थित हुये।
इस बैठक में पुलिस उपायुक्त रियाज इकबाल ने
महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए:-

  1. विदेशी नागरिक के होटल/लॉज में रूकने पर “C” फार्म संधारित किया जाये एवं इसकी सूचना गोपनीय विभाग को अनिवार्य रूप से दी जावे श।
  1. होटल में ठहरने हेतु आने वाले आगंतुको का फोटो युक्त परिचय पत्र मय फोटो ग्राफ्स अनिवार्य रूप से प्राप्त किये जावे।
  2. होटल में ठहरने वाले आगंतुक का चालू मो.नं तस्दीक कर प्राप्त किया जावे।
  3. होटल परिसर मे लाईट/प्रकाश के उचित इंतजाम रखे जावे।
  4. होटल परिसर में सीसीटीव्ही अच्छी क्वालटी के लगावे जावे।

6. अतिथि पोर्टल पर आगंतुक के आने जाने का समय/दिनांक अनिवार्य रूप से संधारित किया जावे।

07.मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले संदिग्धों की सूचना तथा मादक पदार्थ के उपयोगकर्ताओ की सूचना तत्काल पुलिस को दी जावे श।

  1. होटल आगंतुक की जानकारी पुलिस द्वारा प्रदत्त प्रोफार्मा अनुसार थाने पर नियमित रूप से भेजा जावे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version