मथुरा एसएसपी अभिषेक यादव को यातायात क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने पर ब्रज यातायात समिति ने किया सम्मानित | New India Times

अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

मथुरा एसएसपी अभिषेक यादव को यातायात क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने पर ब्रज यातायात समिति ने किया सम्मानित | New India Times

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति रजि उत्तर प्रदेश के संस्थापक विनोद दीक्षित के नेतृत्व में यातायात महा 2022 शुभारंभ के अवसर पर मथुरा जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव को यातायात क्षेत्र में लगातार किए जा रहे कार्यों से प्रभावित होकर समिति की तरफ से उनको प्रशस्ति पत्र देते हुए दुपट्टा पहनाकर समिति की तरफ से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव को बताया कि हमारी समिति यातायात क्षेत्र में पिछले 11 वर्षों से लगातार काम कर रही है और आगे भी करती रहेगी। इस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने समिति का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हम लोग सामाजिक लोगों का आगे सहयोग लेते हुए जागरुकता अभियान को आगे बढ़ाएंगे। संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने कहा कि समिति पुलिस का सहयोग करेगी और आने वाले समय में यातायात पुलिस के साथ एक बैठक का आयोजन यातायात से संबंधित किया जाएगा। सम्मानित करने वालों में प्रदेश के मुख्य महासचिव मनीष दयाल, प्रदेश संगठन मंत्री मुकेश शर्मा, महानगर अध्यक्ष कुलदीप शास्त्री, विपिन कुमार औझा, नितेश बंसल आदि मुख्य रूप से शामिल रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article