मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण बुरहानपुर के जिला न्यायाधीश एवं सचिव श्री आशुतोष शुक्ल ने मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के पत्र क्रमांक 4000 दिनांक 27/10/ 2022 के पालन में अपने पत्र क्रमांक 1442 दिनांक 29/10/2022 के माध्यम से ज़िले के समस्त पैनल लॉयर्स और समस्त पैरा लीगल वालंटियर्स, जेल अधीक्षक जिला जेल खंडवा को संबोधित किए पत्र में नालसा के लॉन्चिंग ऑफ केंपैंस (1) एंपावरमेंट ऑफ सिटीजेंस थ्रो लीगल अवेयरनेस एंड आऊट रिच एवं (2) हक हमारा है तो है @75 के अभियान के ऑनलाइन शुभारंभ दिनांक 31अक्टूबर 2022 को शाम 5:00 बजे लिंक के माध्यम से जुड़ने की अपील की है।
