अब्दुल वाहिद काकर, धुले/जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

खानदेश में कैंसर रोगियों को बेहतर और उत्कृष्ट सेवाएं और जन जागरूकता प्रदान करने के लिए राजभवन में राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के हाथों चांडक कैंसर अस्पताल को एक्ससलेन्स ऑन्कोलॉजी अवार्ड से सम्मानित किया गया है।
कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के तौर पर माहेश्वरी समेत गणमान्य व्यक्ति मंच पर उपस्थित थे.

जलगांव खानदेश के विख्यात कैंसर सर्जन डॉक्टर निलेश चांडक तथा चांडक कैंसर अस्पताल ने कैंसर जैसी घातक बीमारी पर जलगांव जैसे छोटे शहर में इस बीमारी पर जनजागृति कर मरीजों को मुंबई पुणे जैसे महानगरों की सुविधाएं उपलब्ध कराई है। अभी तक डॉ चांडक ने पांच हजार से भी ज्यादा कैंसर मरीजों की जटिल सर्जरी और एक हजार से भी अधिक कैंसर की रोकथाम पर जन जागृति शिविरों को संबोधित किया है।उन्होंने जलगाँव और अकोला के सरकारी मेडिकल कालेज अस्पताल में गरीब मरीजों का इलाज कर कई लोगों को जीवनदान दिया है।
उनके कार्यों का सम्मान करते हुए उन्हें एक्ससलेन्स ऑन्कोलॉजी पुरस्कार देकर गौरव किया है.
इस मौके पर राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि कैंसर जैसी बीमारी में डॉक्टर निलेश चांडक के प्रयास अनुकरणीय हैं। वे छोटे शहर में कैंसर के मरीजों को जिंदगी की नई संजीवनी दे रहे हैं।
सम्मान प्राप्त होने पर चांडक कैंसर अस्पताल तथा डॉक्टर निलेश चांडक का अभिनंदन किया है।
