कोमल साहू बने साहू सेवा समिति देवरी के अध्यक्ष | New India Times

राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

कोमल साहू बने साहू सेवा समिति देवरी के अध्यक्ष | New India Times

दीपावली के अवसर नगर के बस स्टैंड पर स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर पर साहू समाज की वार्षिक बैठक का आयोजन किया गया जहां साहू सेवा समिति की कार्यकारिणी का गठन किया गया।
साहू सेवा समिति के संरक्षक अशोक साहू एवं समाज के वरिष्ठ एवं श्रेष्ठ जनों की सहमति से साहू सेवा समिति की कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें कोमल साहू कपड़ा वाले को अध्यक्ष एवं रामसेवक साहू संजयनगर, मुकेश साहू चीमाढाना को उपाध्यक्ष एवं भगवानदास साहू रायखेडा को कोषाध्यक्ष एवं डाक्टर लखन लाल साहू, धनीराम साहू, दीनदयाल साहू, परमसुख साहू, गोविंद साहू, दिलीप साहू को महामंत्री सर्वसम्मति से चुना गया।
दरअसल हम आपको बता दें कि यह अध्यक्ष दो वर्षों के लिए चुने गए हैं।
इसके पश्चात आरती का आयोजन किया गया। जहां उसके बाद प्रसाद वितरित किया गया। वहीं कार्यक्रम का संचालन मुकेश साहू चीमाढाना के द्वारा किया गया।
इस दौरान बड़ी संख्या में साहू समाज के स्वाजातीय बन्धु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version