छात्र नेता रहे संकट मोचन त्रिपाठी बने युवक कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष, बधाइयों का सिलसिला | New India Times

शशि भूषण दूबे, मिर्जापुर (यूपी), NIT:

छात्र नेता रहे संकट मोचन त्रिपाठी बने युवक कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष, बधाइयों का सिलसिला | New India Times

कांग्रेस की यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा के मंसूबे के अनुरूप युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवासन बीवी के नेतृत्व में पूर्वी उत्तर प्रदेश युवक कांग्रेस के अध्यक्ष कनिष्क पांडेय के निर्देश पर जिला युवक कांग्रेस के अध्यक्ष अमर कुमार दूबे ने मिर्ज़ापुर जिले के लालगंज ब्लॉक से इलाहाबाद विश्व विद्यालय के छात्र नेता संकट मोचन त्रिपाठी को जिला युवक कांग्रेस का जिला उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है। श्री त्रिपाठी जिले के वरिष्ठ एडवोकेट कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष उपराउद्घ अधिवक्ता समिति के संस्थापक अध्यक्ष रहे स्व पंडित राजेश्वर नाथ त्रिपाठी के पौत्र एवं जी डी बिन्नानी पी जी कॉलेज के पूर्व छात्र नेता नील रत्न त्रिपाठी के सुपुत्र हैं। इनके मनोनयन से जिला युवक कांग्रेस को मजबूती मिलेगी वहीं युवकों की रुझान कांग्रेस की और मोड़ लेगी। त्रिपाठी लालगंज ब्लॉक के कठ वार ग्राम के निवासी हैं।

इनके मनोनयन पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य भगवती प्रसाद चौधरी ने कहा है कि त्रिपाठी से भविस्य में युवक कांग्रेस को बहुत मजबूती मिलेगी और विशेष तौर से लालगंज तहसील में एक मजबूती कांग्रेस को मिलेगी जो काबिले तारीफ़ होगी।
पूर्व एम एल सी हीरामणि सिंह ने कहा है कि वह युवक कांग्रेस ही नहीं कांग्रेस को भी मजबूती देंगे। राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक के राष्ट्रीय सचिव शशि भूषण दूबे कंचनी ने कहा है कि त्रिपाठी कांग्रेस में अपने दादा की खोई हुई कमी की भरपाई करने में कायाब होगे जिससे कांग्रेस पार्टी एवं समाज को एक नव दीप के रूप में कांग्रेस को जगमगाने में हर तरह से कामयाब होगे।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शिव कुमार सिंह पटेल ने कहा है कि त्रिपाठी को लालगंज नहीं बल्कि जिले के नवजवानों के बीच जाकर नई ताकत पैदा करनी होगी।
बधाई देने वालो में शशि भूषण दूबे कंचनी दीपचंद जैन राजन पाठक राज धर दूबे शिव शंकर चौबे बाबू राम सिंह एडवोकेट कैलाश उपाध्याय राम सिंगार दूबे राजेश नारायण तिवारी कृष्ण गोपाल चौधरी जनार्दन पाठक भूपेन्द्र शुक्ला अमिताभ पांडेय द्वारिका प्रसाद पाल बृजबली बिंद राकेश सिंह पटेल मुन्ना लाल मौर्य छोटे खान चुनमुन शुक्ला अखिलेश सिंह सुनील राय सतीश कुमार मिश्रा अशोक गुप्ता संतोष यादव बंधु यादव शिव शंकर पाण्डेय अमर नाथ पांडेय छबिराज पाल सीता राम पाल उमाकांत त्रिपाठी उर्मिला गौतम कंचन पांडेय अर्चना चौबे गीता कोल इस्तियाक अंसारी अनुराग मिश्रा एडवोकेट आशीष त्रिपाठी एडवोकेट गुलाब तिवारी विनय दूबे संतोष शुक्ला प्रमोद दत्ता त्रिपाठी ब्रह्मानंद दूबे एडवोकेट चन्द्र शेखर दूबे डॉक्टर सुरेश दूबे अनिल सिंह रत्नेश सिंह कमलेश दूबे देवमुनि दूबे एडवोकेट कुबेर मौर्य एडवोकेट सलमान खान आजाद खान अभय मिश्रा कुटकुट अवनीश दूबे अशोक कुमार धरकार राजेश भारती आदि ने खुशियां इजहार करते हुए बधाई दिया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version