उद्देश्य युवा सामाजिक एवं जनकल्याण समिति ने गो ग्रीन मुहिम के तहत निःशुल्क कपड़े के कैरी बैगों का किया वितरण | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

उद्देश्य युवा सामाजिक एवं जनकल्याण समिति ने गो ग्रीन मुहिम के तहत निःशुल्क कपड़े के कैरी बैगों का किया वितरण | New India Times

उद्देश्य युवा एवं सामाजिक जनकल्याण समिति निरन्तर सामाजिक जागरूकता के कार्य करती चली आ रही है. इसी के तहत आज उद्देश्य युवा सामाजिक एवं जनकल्याण समिति के सदस्यों द्वारा बिभिन्न बाजारों में लोगों को पिलास्टिक से बचने और पॉलिथीन का उपयोग न करने के लिए जागरूक किया और साथ ही निःशुल्क कॉटन के कैरी बैग (थैलों) का वितरण किया और लोगों से अपील की ज्यादा से ज्यादा कपड़े के बैग एवं थैलों का इस्तेमाल करें.

इस अवसर पर संस्था के सदस्य लक्की चौबे ने NIT संवाददाता से बात करते हुऐ बताया कि हमारी संस्था काफी दिनों से गो ग्रीन के तहत लोगों को कॉटन के थैलों का निःशुल्क वितरण कर रही है और लोगों से अपील भी कर रही है कि प्लास्टिक एवं पॉलिथीन का उपयोग कम से कम करें और पर्यावरण संतुलन बनाये रखने में अपना योगदान दें।

इस अवसर पर संस्था के सदस्य सोनल नायक, भानुप्रताप सिंह, रवि परमार, मनीष कोली, गुनदीप सिंह, राहुल शर्मा, अभिषेक शर्मा, आशु पाठक, भव्य सक्सेना, गंगा बजराचार्य, आदि सदस्य उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article