मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

थाना प्रभारी बृजेश मिश्रा द्वारा सुबह से चाक-चौबंद व्यवस्था के लिए शहर के सभी गली-कूंचों में पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया साथ ही त्यौहार को देखते हुए पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था जगह-जगह लगाई गई है और थाना प्रभारी द्वारा पुलिस दलबल के साथ पहुंच कर चाक-चौबंद व्यवस्था उचित तरीके से लगाई जा रही है जिससे कि शहर में सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे और शांतिपूर्ण तरीके से खरीददारी हो सके. दुकानदारों को पुलिस द्वारा हिदायत दी गई कि अपने निर्धारित सीमा क्षेत्र में दुकान लगाएं. भ्रमण के दौरान थाना प्रभारी बृजेश मिश्रा, उपनिरीक्षक प्रेम चंद राठी, एएसआई शरद मालवीय, एसआई मनीष बडोनिया, आरक्षक गण मेश्राम प्रमोद संजय के सहयोग से नगर भ्रमण कर शहर में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।
