नशे में वाहन चलाना पड़ा भारी, न्यायालय ने सुनाई हजारों रूपये अर्थदंड की सज़ा | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

नशे में वाहन चलाना पड़ा भारी, न्यायालय ने सुनाई हजारों रूपये अर्थदंड की सज़ा | New India Times

जुन्नारदेव पुलिस थाने से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस द्वारा दो बड़ी कार्यवाही करते हुए नशे में धुत दो दो वाहन चालकों पर कार्यवाही करते हुए वाहन थाना जुन्नारदेव में खड़ा करवाया और दोनों को न्यायालय में पेश करने के बाद प्रथम मजिस्ट्रेट श्रेणी द्वारा एक आरोपी को 12500 रुपए का अर्थदंड और दूसरे को 10500 का अर्थदंड की सज़ा सुनाई गई. दोनों चालक टू व्हीलर वाहन नशे में धुत होकर चला रहे थे. पुलिस ने दस्तावेज पूछने पर दस्तावेज भी पेश नहीं किए न्यायालय पेश करने पर न्यायालय द्वारा अर्थदंड से दंडित किया गया. इस कार्यवाही में उप निरीक्षक प्रेम चंद राठी महिला उप निरीक्षक अनीता सराठे एसआई शरद मालवीय एएसआई मनीष बडोनिया प्रधान आरक्षक संदीप चौरसिया आरक्षक राकेश चौरासे आरक्षक चंद्र किशोर रघुवंशी द्वारा वाहन चालकों पर नकेल कसी गई थी जिसे न्यायालय द्वारा सजा सुनाई गई, दोनों वाहन चालक माजरी और चटुआ नवेगांव ग्राम पंचायत के निवासी हैं.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article