पुलिस द्वारा नशा मुक्त अभियान के तहत मार्केट एवं स्कूल पहुंच कर लोगों को किया गया जागरूक | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

पुलिस द्वारा नशा मुक्त अभियान के तहत मार्केट एवं स्कूल पहुंच कर लोगों को किया गया जागरूक | New India Times

जुन्नारदेव शहर के शासकीय नंदलाल स्कूल और मार्केट क्षेत्र में पुलिस द्वारा विद्यार्थियों के बीच रूबरू होकर नशा मुक्त अभियान को लेकर जागरूक किया एवं उनसे होने वाले दुष्परिणामों से अवगत कराया गया. सड़क सुरक्षा को लेकर हेलमेट लगाने की अपील की गई. लगातार हो रही दुर्घटनाओं में अधिक संख्या जो मौतें रही हैं वह हेलमेट ना लगाने से हो रही हैं जिसको लेकर अवगत कराया एवं विद्यार्थियों के बीच पहुंचकर महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई साथ ही पुलिस द्वारा मार्केट क्षेत्र में ग्रामीण अंचलों एवं शहर वासियों के बीच पहुंचकर नशामुक्त अभियान के तहत जानकारी दी गई. इस दौरान बड़ी तादाद में शिक्षक शिक्षिकाएं सहित स्थानीय विद्यार्थी, थाना प्रभारी बृजेश मिश्रा, उप निरीक्षक प्रेमचंद राठी, आरक्षक चंद किशोर आदि मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version