फराज अंसारी, बहराइच ( यूपी ), NIT;
बहराइच जिला के नानपारा कोतवाली अंतर्गत नारी सुरक्षा समिति के संबंध में एस पी देहात रवींद्र सिंह ने छात्राओं को संबोधित किया। स्कूल की छात्राओं को एन्टी रोमियो की टीम ने भी जानकारी दी।
नानपारा के वैध भगवान दीन इंटर कॉलेज में यह मीटिंग आयोजित हुई। आये दिन महिलाओं व छात्राओं के साथ हो रही छेड़खानी की घटनाओं को ध्यान में रखते हुए यह प्रोग्राम आयोजित किया गया।
