मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जुन्नारदेव पुलिस थाने से मिली जानकारी के मुताबिक एक स्थानीय युवक शराब पीकर स्कूटी चला रहा था. पुलिस ने गश्ती के दौरान उक्त युवक पर कार्यवाही करते हुए थाने में वाहन खड़ा करवाया और न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायालय द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने के जुर्म में आरोपी स्कूटी चालक को ₹10000 का जुर्माना सेंड किया. पुलिस द्वारा नशामुक्त अभियान को लेकर सख्त नजर आ रही है जिसके तहत पुलिस द्वारा बड़ी कार्यवाही करते हुए न्यायालय में पेश किया गया. पुलिस ने बताया कि शंकर पुलिया के समीप नशे में वाहन चालक वाहन चला रहा था जिसका वाहन क्रमांक एमपी 28 एसएस 84 39 है. इस कार्यवाही में जुन्नारदेव पुलिस टीम में उप निरीक्षक प्रेमचंद्र राठी, एसआई शरद मालवीय, प्रधान आरक्षक संदीप, आरक्षक राकेश चौरासे, आरक्षक चंद्र किशोर की मुख्य भूमिका रही.
वाहन चालक हो जाए सतर्क वरना होगी बड़ी कार्यवाही।
