यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

बाड़ी मुस्लिम समाज के अध्यक्ष सैफ सईद खाँ के निर्देशानुसार अंसार खान के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने थाना बाड़ी एस.एच.ओ महेंद्र सिंह चौधरी से मुलाकात कर लंबित पड़ी एफ.आई.आर ओ में कार्यवाही को लेकर बात की जिसमें एक गुमशुदगी की रिपोर्ट पिछले एक साल से ऊपर थाने में दर्ज है। एक लड़का मजदूरी के काम से बाड़ी से बाहर गया था। जो अभी तक वापस नहीं लौटा है उसकी दादी अपने पोते को लेकर काफी दफा थाने के चक्कर काट चुकी हैं मुस्लिम समाज के अध्यक्ष सैफ सईद खाँ के पास भी अपनी फरियाद दे चुकी हैं पहले भी मुस्लिम समाज के प्रतिनिधि मंडल ने थाना बाड़ी पहुंचकर एप्लीकेशन दे जल्द कार्यवाही करने की मांग की हैं व एक मुकदमा घरेलू हिंसा व दहेज का पिछले 4 महीने से थाने में लंबित है। उसको लेकर भी थाना एस.एच.ओ महेंद्र सिंह चौधरी से बात हुई उन्होंने अपनी बात को रखते हुए कहा कि दोनों फाइलों में कार्यवाही चल रही है व जल्दी इनका निस्तारण किया जाएगा प्रतिनिधिमंडल में कारी इस्लामुद्दीन अंसार खान युसूफ सरदार नासिर खान जुबेर पठान रहीमुद्दीन उर्फ बब्बू महमूद उर्फ सनी टेलर मौजूद रहे.
