शिकायत करने के बाद नहीं जाग रहे हैं जिम्मेदार, अब तो खुद ही बनानी पड़ी व्यवस्था, पुलिया नहीं होने से परेशानी | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

शिकायत करने के बाद नहीं जाग रहे हैं जिम्मेदार, अब तो खुद ही बनानी पड़ी व्यवस्था, पुलिया नहीं होने से परेशानी | New India Times

जुन्नारदेव जनपद पंचायत मुख्यालय अंतर्गत ग्राम पंचायत चटुआ के ग्राम सारिका ढाना में ग्रामीणों ने जानकारी देते हुए बताया है कि हमारे गांव से निकलने के लिए जहां से 5 गांव के लोग आवागमन करते हैं पर गांव से मेन रोड पर जाने के लिए टाकिया नदी पार कर आवागमन करना पड़ता है. इसकी शिकायत एसडीएम, तहसीलदार, विधायक सुनील उईके तक को दे दी गई है परंतु आज दिनांक तक इसकी कोई सुनवाई नहीं की गई. परेशान होने के बाद ग्रामीणों ने खुदा ही अपने स्वयं के खर्चे से मेहनत मशक्कत कर बांध के ऊपर आवागमन करने के लिए टेंप रेली कटनी का बड़ा पत्थर एवं सीमेंट से ट्रैक्टर-ट्राली द्वारा पत्थर ले जाकर स्वयं से ही श्रमदान कर आवागमन करने के लिए पुलिया के ऊपर से टेंपरेरी रास्ता बना लिया है. ऐसे समय में शासन प्रशासन एवं नेताओं को ऐसे गांव की सुध बुध लेने की जरूरत है जिसमें कि 5 गांव के लोग आवागमन करते हैं. ग्रामीणों की मांग है कि शासन प्रशासन पुलिया बनाने कष्ट करें ताकि लोगों परेशानी से निजात मिल सके.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article