अजितदादा पवार को निमंत्रित न करने पर राकांपा करेगी मनपा कार्यक्रम का बहिष्कार, एनसीपी नेता, पूर्व राज्यमंत्री डॉ आसिफ शेख ने आयुक्त को ज्ञापन सौंपते हुए लगाया भेदभाव का आरोप | New India Times

साबिर खान, मीरा-भाईंदर/मुंबई (महाराष्ट्र), NIT:

अजितदादा पवार को निमंत्रित न करने पर राकांपा करेगी मनपा कार्यक्रम का बहिष्कार, एनसीपी नेता, पूर्व राज्यमंत्री डॉ आसिफ शेख ने आयुक्त को ज्ञापन सौंपते हुए लगाया भेदभाव का आरोप | New India Times

मंगलावर 11 अक्टुबर को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे व उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के हाथों होने जा रहे मीरा-भाईंदर महानगरपालिका के गानसम्राज्ञी भारतरत्न स्वर्गीय लता मंगेशकर नाट्यगृह का लोकार्पण समारोह के साथ मनपा अस्पताल व नये प्रशासकिय कार्यालय के भुमिपुजन के साथ अन्य कार्यक्रम में महाराष्ट्र राज्य के विधान सभा के विरोधी पक्षनेता पूर्व उपमुख्यमंत्री अजितदादा पवार को निमंत्रित नहीं किये जाने पर राष्ट्रवादी काँग्रेस पार्टी के नेता पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने भारी नाराजगी जताते हुए कार्यक्रम का बहिष्कार करने का मन बना लिया है। मीरा भाईंदर महानगरपालिका के पुर्व वरिष्ठ नगरसेवक विरोधी पक्षनेता व पूर्व राज्यमंत्री दर्जा डॉ आसिफ शेख ने मनपा आयुक्त दिलीप ढोले को पत्र लिखकर मनपा के कार्यक्रमों में महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री व वर्तमान में महाराष्ट्र विधानसभा के विरोधी पक्षनेता अजितदादा पवार को निमंत्रित करने का आग्रह किया है। डॉ आसिफ शेख ने बताया कि मीरा भाईंदर के सर्वांगिण विकास में अजितदादा पवार बहुत बडा योगदान है। पवार ने हर समय मीरा भाईंदर की जनता की समस्याओं को सुलझाने में मदद की है और राज्य सरकार के वित्त मंत्री रहते कई बार विकासकामों के लिए करोडों रूपये दिये हैं। मीरा भाईंदर की पानी की समस्या हल करने में उनकी अहम भुमिका रही है। कई विकास कामों को उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारीयों को निर्देश देकर मंजुर कराया है। डॉ आसिफ शेख ने कहा है कि आठ महिने पहले मनपा के बौद्ध विहार इमारत व अन्य कार्यक्रमों में पूर्व महाराष्ट्र विधानसभा के विरोधी पक्षनेता व वर्तमान उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को निमंत्रित गया था तो इस बार राज्य के विरोधी पक्षनेता अजितदादा पवार को भी निमंत्रित करना चाहिए थान किसी भी तरह का कोई भेदभाव नहीं करना चाहिए था।वैसे अब तो मीरा भाईंदर मनपा का कार्यभार राज्य सरकार ने आयुक्त व प्रशासक के रूप मे दिलीप ढोले को दिया है और उनकी यह जिम्मेदारी व अधिकार है कि मनपा के कार्यक्रम में प्रोटोकॅाल के मुताबिक अजितदादा पवार को भी निमंत्रित करना चाहिए था लेकिन उन्होंने शायद राजनितिक कारणों से ऐसा नहीं करते हुए एनसीपी कार्यकर्ताओं को नाराज किया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article