जश्न-ए-ईदमीलादुन्नबी का जुलूस बड़े ही धूम धाम से निकाला गया, जुलूस में<br>मुख्य अतिथियों को साफा बांधकर एवं माला पहनाकर किया गया जोरदार स्वागत | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

जश्न-ए-ईदमीलादुन्नबी का जुलूस बड़े ही धूम धाम से निकाला गया, जुलूस में<br>मुख्य अतिथियों को साफा बांधकर एवं माला पहनाकर किया गया जोरदार स्वागत | New India Times

इस्लाम धर्म के पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की आमद के उपलक्ष्य झ में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी धौलपुर शहर में जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जुलूस बड़े हर्षोल्लास के साथ निकाला गया जिसमें हजारों की तादाद में मुस्लिम समाज के लोग अपने हाथों में इस्लामिक झंडे लेकर शामिल थे जुलूस के प्रारंभ में शहर काजी मोहम्मद मतीन खान गौरी जुलूस सदर निजामुद्दीन पहलवान सुलेमान फारुकी आदि का टाउन चौकी पुराना शहर धौलपुर में कांग्रेस नेत्री विधानसभा क्षेत्र धौलपुर शालिनी शर्मा द्वारा साफा एवं पुष्पमाला भेंट कर स्वागत किया गया इसके बाद शहर काजी धौलपुर मोहम्मद मतीन खान और जुलूस सदर निजामुद्दीन पहलवान के द्वारा कांग्रेस नेत्री विधानसभा क्षेत्र धौलपुर शालिनी शर्मा का साफा एवं माला पहनाकर इस्तकबाल किया गया इस मौके पर शालनी शर्मा ने कहा कि हमें हजरत मोहम्मद पैगंब साहब के द्वारा बताए गए रास्तों पर चलना चाहिए उनकी सिखाई गई सीख अपनानी चाहिए और हमेशा सभी को एक साथ आपसी भाईचारे के साथ रहना चाहिए शालनी शर्मा जुलूस के प्रारंभ स्थल टाउन चौकी पुराना शहर धौलपुर से जुलूस के साथ साथ फूटा दरवाजा हरदेव नगर जगन चौराहा सराय गजरा रोड पुराना डाकखाना चौराहा गढ़पुरा बजरिया तिराहाा तोप तिराहा नरसिंह रोड पुरानी सब्जी मंडी मोदी तिराया तलैया मोहल्ला होते हुए जुलूस के समापन स्थल तक साथ चली इस बीच जगह जगह सर्व समाज के लोगों द्वारा उनका स्वागत किया गया इस पुलिस प्रशासन ने अपनी जिम्मेदारियां बखूबी निभाई मौके पर राष्ट्रीय अल्पसंख्यक पिछड़ा वर्ग संगठन के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष आजाद मिर्जा कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के जिला चेयरमैन उमर फारूक उस्मानी वफ्क बोर्ड अध्यक्ष गुड्डू कुरेशी पहाड़ उर्स कमेटी सदर फरहत खान दुष्यंत बघेला परवेज मिर्जा अकरम खान विपिन कुमार सिकंदर मिर्जा,फकीरा मिर्जा राकेश मित्तल कमल गर्ग अंशु जैन धर्मेंद्र कुमार अमजद मिर्जा उपेंद्र शुक्ला सहित अधिक संख्या में सर्व समाज के लोग उपस्थित थे.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article