महिला सशक्तिकरण को मजबूत करने के लिए महिलाएं अपना महत्वपूर्ण योगदान दें: खुशबू सिंह | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

महिला सशक्तिकरण को मजबूत करने के लिए महिलाएं अपना महत्वपूर्ण योगदान दें: खुशबू सिंह | New India Times

महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होती हैं तो उनमें अधिक आत्मविश्वास होता है, यह कहना था जिला कलेक्टर अनिल कुमार अग्रवाल का, वह कल मंजरी फाउंडेशन के द्वारा आयोजित प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम में बोल रहे थे. मंजरी फाउंडेशन द्वारा कल नाबार्ड के सहयोग से सूक्ष्म उधमिता विकास कार्यक्रम के तहत सम्पन्न हुए 3 प्रशिक्षणों के प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन नगर परिषद के सभागार में आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को उत्पाद बनाने के लिए कच्चे माल और मशीने वितरण की गई. जिला कलेक्टर नें कहा कि धौलपुर में मंजरी फाउंडेशन जिस तरह से कार्य कर रही है वो अद्भुत है अतुलनीय है. उन्होंने कहा कि महिलाओं का आत्मविश्वास उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए हर क्षेत्र में प्रोत्साहित करता है. यही नहीं, वो अपने परिवार और बच्‍चे के भविष्‍य के लिए बेहतर विकल्‍प ढूंढने और निर्णय लेने में सक्षम होती हैं. जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह नें महिलाओं के लिए सुरक्षा सखी योजना के पोस्टर का विमोचन करते हुए कहा कि महिलाओं की आत्मनिर्भरता और सुरक्षा ही विकसित समाज की पहचान होती है. उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा पुलिस विभाग की पहली प्राथमिकता है और इस तरह के प्रशिक्षण लेने के बाद उनकी जागरूकता तो बढ़ती ही है साथ में नई नई योजनाओं की जानकारी भी मिलती है नगर परिषद सभापति खुशबू सिंह नें कहा कि महिलाएं आत्मनिर्भर होकर आत्मविश्वास से जिंदगी में हर फैसला लेने के योग्य हो जाती है और अपने घरवालों का हर मुश्किल स्थिति में समाधान ढूंढने के लिए अग्रसर रहती हैं उन्होंने कहा कि युग तेजी से बदल रहा है और महिला सशक्तिकरण को मजबूत करने के लिए महिलाएं अपना महत्वपूर्ण योगदान दें ताकि समाज का विकास और उन्नति तेजी से हो सके। इस कार्यक्रम में 60 महिलाओं को प्रमाण पत्र वितरित किये गए जिला कलेक्टर नें महिलाओं के द्वारा बनाएंगे गए उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया सहेली समिति की अध्यक्ष कमलेश नें कहा कि हम लगातार मेहनत कर रहे है और बहुत जल्दी महिलाओं को रोजगार दिला कर उनके स्वावलम्बन को सुनिश्चित करेंगे मंजरी फाउंडेशन के निदेशक संजय शर्मा नें संस्था के द्वारा किये जा रहे कार्यों कि जानकारी दी इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article