बुरहानपुर के अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शायर नईम अख्तर खादिमी की अध्यक्षता में आज 7 अक्टूबर 2022 को महाराष्ट्र के खुलदाबाद में सम्पन्न होगा ऑल इंडिया मुशायरा | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

बुरहानपुर के अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शायर नईम अख्तर खादिमी की अध्यक्षता में आज 7 अक्टूबर 2022 को महाराष्ट्र के खुलदाबाद में सम्पन्न होगा ऑल इंडिया मुशायरा | New India Times

महाराष्ट्र के खुल्दाबाद में भारत के प्रसिद्ध सूफी संत हज़रत ख्वाजा मुंतजिब उद्दीन जरजरी बक्ष RA के 736 वें वार्षिक उर्स शरीफ़ के अवसर पर कमेटी खुद्दामीन दरगाहजात हद कलां खुलदाबाद के तत्वधान में आज शुक्रवार 7 अक्टूबर 2022 रात्रि 10 बजे हज़रत ख्वाजा शेख़ बुरहानुद्दीन गरीब RA, खुलदाबाद ज़िला औरंगाबाद में आयोजित होने वाले ऑल इंडिया मुशायरे की अध्यक्षता बुरहानपुर के अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शायर नईम अख्तर खादिमी करेंगे, जबकि इस मुशायरे में अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शायर डॉक्टर जलील बुरहानपुर और बुरहानपुर के प्रख्यात शायर शऊर आशना भी शिरकत करके बुरहानपुर की नुमाइंदगी करेंगे। ऐतिहासिक नगरी बुरहानपुर का सौभाग्य है कि मुशायरे में तीन शायरों को एक साथ आमंत्रित किया जाता है। इस ऑल इंडिया मुशायरा में बुरहानपुर के तीन शायरों के अलावा आदिल रशीद दिल्ली, अबरार काशिफ़ अमरावती, हामिद भुसावली भुसावल, युसुफ दीवान औरंगाबाद (मंच संचालन भी करेंगे), अल्तमश तालिब नांदेड़, क़ाज़ी सुफियान खंडवा, साबिर मुस्तफा आबादी जलगांव, क़मर एजाज़ औरंगाबाद, सुंदर मालेगानवी मालेगांव, मुजावर मालेगावी मालेगांव, अता हैदराबादी हैदराबाद, सुफियान हारूनी मालेगांव सहित कुल 18 शायरों को आमंत्रित किया गया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version