7 अक्टूबर से तीन दिवसीय भाजपा प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग मांडू में, उद्घाटन सत्र का मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वी.डी. शर्मा, संगठन महामंत्री श्री हितानंद शर्मा द्वारा होगा शुभारंभ | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

7 अक्टूबर से तीन दिवसीय भाजपा प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग मांडू में, उद्घाटन सत्र का मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वी.डी. शर्मा, संगठन महामंत्री श्री हितानंद शर्मा द्वारा होगा शुभारंभ | New India Times

मांडू में कल 7 अक्टूबर से होने वाले तीन दिवसीय भाजपा प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग की तैयारी लगभग पूर्ण हो चुकी है, तीन दिवसीय भाजपा प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग में केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री सहित अनेक भाजपा संगठन के वरिष्ठ नेता मार्गदर्शन देंगे साथ ही प्रशिक्षण वर्ग में प्रदेश भर से 200 के लगभग प्रमुख नेता भाग लेंगे। वरिष्ठ नेताओं को मांडू के पांच स्थानों पर आवासीय व्यवस्था की गई है। वहीं मांडू के जहाज महल होटल परिसर मे प्रशिक्षण हाल बनकर तैयार हो चुका है । इस प्रशिक्षण वर्ग में 15 अलग – अलग विषयों पर प्रमुख अतिथि मार्गदर्शन देंगे।
उद्घाटन सत्र का शुभारंभ मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, संगठन महामंत्री श्री हितानंद शर्मा करेंगे साथ ही प्रथम दिन केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, गृह मंत्री नारोत्तम मिश्रा भी मार्गदर्शन देंगे.

7 अक्टूबर से तीन दिवसीय भाजपा प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग मांडू में, उद्घाटन सत्र का मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वी.डी. शर्मा, संगठन महामंत्री श्री हितानंद शर्मा द्वारा होगा शुभारंभ | New India Times

तीन दिन प्रशिक्षण वर्ग में मार्गदर्शन देने वाले प्रमुख वरिष्ठ नेताओं के संभावित नामो में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया एवं नरेंद्र सिंह तोमर, राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, विचारक महेश शर्मा, गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा सहित राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर के भाजपा नेता मार्गदर्शन दें सकते है। प्रशिक्षण वर्ग को लेकर आज गुरूवार को धार कलेक्टर डॉ पंकज जैन पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह, अपर कलेक्टर श्रंगार श्रीवास्तव, भाजपा प्रशिक्षण वर्ग के प्रभारी विजय दुबे,भाजपा प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी, भाजपा जिला प्रभारी श्याम बंसल, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव यादव,भाजपा प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल सहित तमाम स्थानीय नेताओ ने व्यवस्थाओ का जायजा लिया ओर आवश्यक निर्देश दिये।

उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने दी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version